दिल्ली: दुबई में 19 जनवरी 2025 को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का भव्य उत्सव “ग्लोबल स्पिरिचुअल फेस्टिवल” आयोजित किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित आयोजन की अगुवाई करेंगे पद्मश्री सद्गुरु ब्रह्मेश्नानदाचार्य स्वामीजी। इस कार्यक्रम में भारत के प्रमुख आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी।
राजस्थान के जालोर जिले के भीनमाल से ताल्लुक रखने वाले प्रसिद्ध उद्यमी और समाजसेवी प्रेम सिंह राव को इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। प्रेम सिंह राव, जिन्होंने नीलकंठ महादेव मंदिर को उसके ऐतिहासिक गौरव के साथ पुनर्निर्मित किया, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता के संवाहक के रूप में जाने जाते हैं।
यह आयोजन न केवल भारतीय संस्कृति का वैश्विक मंच पर प्रतिनिधित्व करेगा, बल्कि प्रवासी भारतीयों के लिए अपनी जड़ों से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी प्रदान करेगा। फेस्टिवल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक विधियां, मंत्रोच्चार, और आध्यात्मिक प्रवचन जैसे आकर्षण शामिल होंगे।
प्रेम सिंह राव का इस आयोजन में शामिल होना न केवल राजस्थान बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व की बात है। उनके समाजसेवा और सांस्कृतिक योगदान को सम्मानित करते हुए, इस फेस्टिवल में उनकी उपस्थिति भारतीय गौरव को और ऊंचाई प्रदान करेगी।
दुबई में भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता की यह गूंज न केवल प्रवासी भारतीयों को प्रेरित करेगी, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारतीयता का परचम लहराएगी।