Site icon कारोबार संवाद

रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी और अब साहिल लूथरा… Z+ सिक्योरिटी भी फेल? गैंगस्टर ने दी खुली चुनौती— ‘हमें पता है तुम सुरक्षा में हो, फिर भी मारेंगे!’

IMG-20260228-WA0039.jpg

भारत के उभरते हुए डिफेंस उद्यमी साहिल लूथरा के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय जबरन वसूली सिंडिकेट का हमला अब एक बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। हाल ही में दिल्ली पुलिस को दी गई एक औपचारिक शिकायत में जो खुलासे हुए हैं, उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। गैंगस्टर ने न केवल साहिल लूथरा को जान से मारने की धमकी दी है, बल्कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था को “खुली चुनौती” देते हुए कहा है कि सुरक्षा होने के बावजूद उन्हें निशाना बनाया जाएगा।

अब हवा में नहीं, सीधे आप पर चलेगी गोली

27 फरवरी 2026 को दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, लूथरा को 26 फरवरी को दो अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय नंबरों (पुर्तगाल और जर्मनी) से कॉल आए। इन कॉल करने वालों ने बड़ी बेबाकी से स्वीकार किया कि 29 नवंबर 2025 को उनके अमृतसर स्थित आवास पर हुई फायरिंग के पीछे उन्हीं का हाथ था।

सबसे डरावनी बात यह है कि हमलावरों ने अपनी रणनीति बदलने का एलान कर दिया है। कॉल पर कहा गया, “हम अब हवा में या घर के बाहर फायरिंग नहीं करेंगे, अब हमारा सीधा टारगेट आप हैं और हम आपको व्यक्तिगत रूप से गोली मारेंगे”। हमलावरों ने यह भी स्पष्ट किया कि वे लूथरा को मिली पुलिस सुरक्षा से पूरी तरह वाकिफ हैं, लेकिन यह उन्हें रोकने के लिए काफी नहीं है।

वही ‘₹10 करोड़’ वाला बॉलीवुड पैटर्न

जांचकर्ताओं ने पाया है कि साहिल लूथरा को निशाना बनाने का तरीका हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और निर्देशक रोहित शेट्टी को मिली धमकियों से मेल खाता है:

विदेशी धरती से रची जा रही साजिश?

साहिल लूथरा, जो विजयन त्रिशूल डिफेंस सॉल्यूशंस (VTDS) के एमडी हैं, अक्टूबर 2024 से ही इस रडार पर हैं। उनकी कंपनी जब पंजाब में अपनी विस्तार योजनाओं की घोषणा कर रही थी, तभी से उन्हें बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और बाद में गोल्डी बरार गैंग से जुड़ी धमकियां मिलने लगीं।

मई 2025 में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान उनके संगठनात्मक ईमेल और सोशल मीडिया हैंडल पर पाकिस्तान स्थित हैंडल से साइबर हमले भी किए गए थे।

सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती

दिल्ली और पंजाब पुलिस ने इस मामले में FIR No. 120/2025 (चाणक्यपुरी) और FIR No. 173/2025 (रणजीत एवेन्यू, अमृतसर) दर्ज की है। हालांकि, विदेशी धरती से संचालित इन गैंगस्टरों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वे अब सीधे तौर पर हत्या की धमकी दे रहे हैं।

रक्षा क्षेत्र के एक युवा चेहरे को इस तरह निशाना बनाना न केवल एक व्यक्तिगत खतरा है, बल्कि यह देश के स्वदेशी रक्षा विनिर्माण के आत्मविश्वास पर भी हमला माना जा रहा है।

Exit mobile version