कारोबार संवाद

राजस्थान की मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस शुभी शर्मा का छठ पूजा में धमाल, वडोदरा में मनेगा खास जश्न!

छठ पूजा का महापर्व आ गया है और इस बार वडोदरा में भोजपुरी फैंस के लिए कुछ खास होने वाला है! राजस्थान की मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस शुभी शर्मा इस बार छठ पूजा के लिए वडोदरा आ रही हैं, जिससे उनके फैंस में खासा उत्साह है। शुभी शर्मा, जो भोजपुरी फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं, वडोदरा के फाजलपुर स्थित महीसागर माता मंदिर के घाट पर 7 नवंबर की शाम से लेकर 8 नवंबर की सुबह तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में शामिल होंगी।

img 20241105 wa00227740994972622685539

शुभी शर्मा का छठ पूजा होगी शामिल – शुभी शर्मा का छठ पूजा के इस आयोजन में शामिल होना उनके फैंस के लिए एक बड़ा आकर्षण है। भोजपुरी इंडस्ट्री में शुभी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनके चाहने वाले उनसे मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान से ताल्लुक रखने वाली शुभी का कहना है, “बोली से लेकर आस्था तक, भोजपुरी संस्कृति का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। इस बार छठ महापर्व वडोदरा में अपने फैंस के साथ मनाना मेरे लिए बेहद खास है।”

आयोजन में धमाल मचाएंगे कई कलाकार – इस बार छठ पूजा के इस आयोजन में शुभी शर्मा के साथ-साथ कई और कलाकार भी अपना जलवा बिखेरेंगे। गायिका प्रतिभा पंडित और चांदनी सिंह अपनी आवाज़ से सभी का दिल जीतेंगी, जबकि सुबीर सिंह और सुनील सिंह भी अपनी गायकी से समां बांधेंगे।

छठ पूजा का स्थान और समय

अगर आप वडोदरा में हैं या आस-पास रहते हैं, तो इस छठ पूजा महापर्व में भाग लेना न भूलें। भोजपुरी सितारों के साथ इस बार का छठ पूजा खास और यादगार होने वाला है!

Exit mobile version